शनिवार, 7 नवंबर 2026
फरीदाबादब्रेकिंग

फरीदाबाद में दिवाली पर गिफ्टिंग का नया फॉर्मूला, अब मिठाई नहीं, डिनर सेट और एयर प्यूरीफायर का जमाना, सबसे ज्यादा क्रॉकरी की डिमांड

फरीदाबाद: दिवाली का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. घरों की सजावट, मिठाइयों की खरीदारी और नए कपड़ों के साथ उपहारों की दुकानों पर भी ग्राहकों।

नीरज अहलावत
वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य संपादक
7 नवंबर 2026 को 06:10 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
फरीदाबाद में दिवाली पर गिफ्टिंग का नया फॉर्मूला, अब मिठाई नहीं, डिनर सेट और एयर प्यूरीफायर का जमाना, सबसे ज्यादा क्रॉकरी की डिमांड
दैनिकरियलिटी
फरीदाबाद
दैनिक रियलिटी विशेष कवरेज
dainikreality.in
फोटो: दैनिक रियलिटी विशेष डिजिटल डेस्कdainikreality.in

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • •फरीदाबाद में दिवाली पर गिफ्टिंग का नया फॉर्मूला, अब मिठाई नहीं, डिनर सेट और एयर
  • •प्रामाणिक तथ्यों और कारोबार व बाजार के दिशा-निर्देशों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट।
  • •हरियाणा के संबंधित क्षेत्र व नागरिकों पर सीधा और सकारात्मक प्रभाव।
  • •ताज़ा व विश्वसनीय अपडेट्स के लिए दैनिक रियलिटी से जुड़े रहें।

हरियाणा (दैनिक Reality विशेष ग्राउंड रिपोर्ट): फरीदाबाद: दिवाली का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. घरों की सजावट, मिठाइयों की खरीदारी और नए कपड़ों के साथ उपहारों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगती है. सालों से दिवाली पर मिठाई और ड्राई फ्रूट्स देने की परंपरा रही है, लेकिन समय के साथ लोगों की पसंद और गिफ्टिंग का अंदाज भी बदल रहा है. अब लोग केवल मिठाई का डिब्बा या ड्राई फ्रूट्स का पैकेट देकर औपचारिकता पूरी नहीं करना चाहते, बल्कि ऐसे उपहार तलाश रहे हैं, जो सामने वाले के रोजमर्रा के काम आएं और लंबे समय तक याद भी रहें.मिठाई और ड्राई फ्रूट्स के साथ जुड़ रहे उपयोगी गिफ्ट: वहीं, इस साल की दिवाली में दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में गिफ्टिंग का बदला हुआ अंदाज साफ दिखाई दे रहा है. इस बार क्रॉकरी, स्टील के डिनर सेट, कांच के बर्तन, होम डेकोरेशन, पेंटिंग और भगवान की मूर्तियों की मांग बढ़ी है. इलेक्ट्रॉनिक सामान भी लोगों की गिफ्टिंग लिस्ट में शामिल हो गया है. खास बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एयर प्यूरीफायर भी उपहार के विकल्प के रूप में सामने आया है. वहीं एयर फ्रायर, ब्लूटूथ सिस्टम और होम थिएटर जैसे उत्पादों को भी पसंद किया जा रहा है. हालांकि मिठाई और ड्राई फ्रूट्स की पारंपरिक मांग बरकरार है. यानी बाजार में इस बार परंपरा और आधुनिक पसंद दोनों का मेल देखने को मिल रहा है.छोटी दुकान से मॉल तक पहुंचा गिफ्टिंग का कारोबार: बदलते ट्रेंड की तस्वीर फरीदाबाद की गिफ्ट शॉप में भी दिखाई दे रही है. शहर में एक ऐसा प्रतिष्ठान है, जो कभी सामान्य दुकान के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन ग्राहकों की बढ़ती पसंद और कारोबार के विस्तार के साथ अब मॉल का रूप ले चुका है. यहां क्रॉकरी, होम डेकोरेशन, पेंटिंग, बेड ब्लैंकेट, चादर और घरेलू इस्तेमाल की कई तरह की चीजें उपलब्ध हैं. दिवाली के मौके पर यहां अलग-अलग बजट और पसंद के अनुसार उपहार खरीदने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं. दुकान में सजावट के सामान से लेकर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों तक की बड़ी रेंज मौजूद है. इस बार क्रॉकरी की बिक्री में जबरदस्त उछाल : दैनिक रियलिटी से बातचीत के दौरान फरीदाबाद में गिफ्ट शॉप के संचालक मनजीत सिंह ने कहा कि, हमारे यहां ग्राहकों के लिए ए टू जेड वैरायटी का सामान उपलब्ध है. हर साल दिवाली पर हम नए-नए उत्पाद मंगवाते हैं, लेकिन इस बार ग्राहकों की पसंद में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. पहले लोग मिठाई और ड्राई फ्रूट्स के साथ छोटे-मोटे गिफ्ट खरीदते थे, लेकिन इस बार क्रॉकरी की मांग काफी बढ़ी है. इस बार पिछले साल की तुलना में क्रॉकरी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. दुकान में करीब 150 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की क्रॉकरी उपलब्ध है. इसमें अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी हैं, जिससे मिडिल क्लास से लेकर महंगे सामान पसंद करने वाले ग्राहक भी अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं. पेंटिंग की भी भारी डिमांड: मनजीत सिंह ने कहा कि, ग्राहक केवल किचन में इस्तेमाल होने वाले सामान तक सीमित नहीं हैं. होम डेकोरेशन के उत्पाद, आकर्षक पेंटिंग, भगवान की मूर्तियां और फोटो फ्रेम भी खूब खरीदे जा रहे हैं. कई लोग इन चीजों को अपने घर की सजावट के लिए खरीद रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में ग्राहक इन्हें रिश्तेदारों और दोस्तों को उपहार देने के उद्देश्य से भी पसंद कर रहे हैं. अब लोग ऐसे गिफ्ट चाहते हैं, जिन्हें घर में सजाकर रखा जा सके और जिनका इस्तेमाल भी हो. यही वजह है कि सजावटी सामान और क्रॉकरी की बिक्री में तेजी दिखाई दे रही है. प्रदूषण के बीच एयर प्यूरीफायर बना गिफ्टिंग का नया विकल्प: वहीं, इस दिवाली उपहारों की सूची में एयर प्यूरीफायर का नाम भी जुड़ गया है. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए कुछ ग्राहक इसे उपयोगी उपहार के तौर पर खरीद रहे हैं. पहले इलेक्ट्रॉनिक सामान को मुख्य रूप से जरूरत या शौक के हिसाब से खरीदा जाता था, लेकिन अब इसे गिफ्टिंग का हिस्सा भी बनाया जा रहा है. मनजीत सिंह ने बताया कि. इस बार इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री में भी तेजी देखने को मिल रही है. एयर प्यूरीफायर के अलावा ब्लूटूथ सिस्टम, होम थिएटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. अब ग्राहक केवल दिखावे के लिए गिफ्ट नहीं खरीदना चाहते. उनकी कोशिश रहती है कि ऐसा सामान दिया जाए, जो सामने वाले के लिए उपयोगी साबित हो. बाजारों में क्रॉकरी के स्टॉल पर भारी भीड़: फरीदाबाद के दूसरे बाजारों में भी गिफ्टिंग के बदले ट्रेंड की झलक देखने को मिल रही है. बाजारों में कपड़ों, कंबलों, ड्राई फ्रूट्स और घरेलू सामान के स्टॉल लगे हुए हैं, लेकिन क्रॉकरी के स्टॉल की संख्या काफी अधिक दिखाई दे रही है. अलग-अलग डिजाइन के डिनर सेट, स्टील के बर्तन, कांच के आइटम और किचन में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. कई दुकानों पर स्टील के डिनर सेट की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध है. ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनकी खरीदारी कर रहे हैं. पिछले साल कॉपर की थी मांग, इस बार स्टील की डिमांड : क्रॉकरी स्टोर की संचालक तरुणा ने बताया कि, मेरा पारिवारिक कारोबार है और हर साल दिवाली पर ग्राहकों की पसंद के अनुसार सामान उपलब्ध कराया जाता है. इस बार स्टील के प्रोडक्ट की मांग ज्यादा देखने को मिल रही है. स्टील के डिनर सेट से लेकर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले दूसरे बर्तन भी ग्राहक पसंद कर रहे हैं. एयर फ्रायर जैसे इलेक्ट्रॉनिक किचन उपकरणों की बिक्री भी बढ़ी है. कांच के आइटम की मांग भी अच्छी बनी हुई है. लोग किचन में इस्तेमाल होने वाले ग्लास आइटम के साथ होम डेकोरेशन का सामान भी खरीद रहे हैं. पिछले साल कॉपर के उत्पाद लोगों की पहली पसंद बने हुए थे, लेकिन इस बार कॉपर की वैसी मांग नहीं दिखाई दे रही है. इस बार ग्राहकों का रुझान स्टील और दूसरे उपयोगी घरेलू उत्पादों की ओर अधिक है. कीमतें बढ़ीं, लेकिन खरीदारी पर नहीं पड़ा असर: तरुणा ने आगे कहा कि, इस बार कई उत्पादों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है. इसके बावजूद ग्राहक त्योहार की खरीदारी कर रहे हैं. बाजार में अलग-अलग कीमतों और डिजाइन के सामान उपलब्ध होने से लोगों को अपने बजट के हिसाब से विकल्प मिल रहे हैं. कुछ ग्राहक परिवार के लिए डिनर सेट खरीद रहे हैं तो कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों को देने के लिए क्रॉकरी पसंद कर रहे हैं. गिफ्टिंग के लिए ऐसे उत्पादों की मांग ज्यादा है, जिन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके. इस बार रिश्तेदारों और दोस्तों को देंगे डिनर सेट : बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं नैना ने बताया कि, मैं इस बार दिवाली पर उपहार देने के लिए डिनर सेट खरीदने आई हूं. बाजार में स्टील के बर्तनों और डिनर सेट की अच्छी वैरायटी उपलब्ध है. मैं इस बार अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को डिनर सेट गिफ्ट करना चाहती हूं. दिवाली पर ऐसा उपहार देना अच्छा लगता है, जिसका इस्तेमाल सामने वाला लंबे समय तक कर सके. मिठाई का अपना महत्व है, लेकिन उसके साथ कोई उपयोगी सामान दिया जाए तो उपहार और भी खास हो जाता है. इसलिए उन्होंने इस बार अपनी खरीदारी में मिठाई के साथ क्रॉकरी को भी शामिल किया है. ऐसा गिफ्ट दें, जो सालों तक काम आए : वहीं, बाजार में खरीदारी करने पहुंचे विकास भी इस बार पारंपरिक गिफ्टिंग से कुछ अलग सोच रहे हैं. उन्होंने बताया कि, दिवाली खुशियां बांटने और अपनों के साथ त्योहार मनाने का अवसर है. ऐसे में उपहार का चुनाव करते समय उसकी उपयोगिता का ध्यान रखना जरूरी है. मिठाई का अपना महत्व है और हर शुभ अवसर पर मिठाई देना जरूरी है, लेकिन इसके साथ ऐसा गिफ्ट भी होना चाहिए, जो सामने वाले के काम आए. क्रॉकरी का सामान सालों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसी सोच के साथ वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को देने के लिए डिनर सेट खरीद रहे हैं. ड्राई फ्रूट्स की मांग बरकरार: क्रॉकरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की बढ़ती मांग के बावजूद ड्राई फ्रूट्स का कारोबार भी अपनी जगह बनाए हुए है. ड्राई फ्रूट्स कारोबारी रमेश ने बताया कि, इसकी खपत पूरे साल रहती है, लेकिन दिवाली के दौरान मांग में और तेजी आ जाती है. इस बार ग्राहकों की पसंद में एक नया बदलाव भी देखने को मिल रहा है. अब केवल रिश्तेदारों और परिचितों को ही नहीं, बल्कि जिम लवर्स और फिटनेस को लेकर जागरूक लोग भी एक-दूसरे को ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट कर रहे हैं. लोग ड्राई फ्रूट्स को हेल्दी गिफ्ट के रूप में भी पसंद कर रहे हैं. त्योहार पर ऐसा उपहार देने का चलन बढ़ रहा है, जिसे सामने वाला अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल कर सके. क्रॉकरी और दूसरे घरेलू सामान के नए विकल्प आने के बावजूद ड्राई फ्रूट्स की मांग बनी हुई है. स्वदेशी उत्पादों को गिफ्ट करने का भी बढ़ा क्रेज: दिवाली पर स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी को लेकर भी ग्राहकों में उत्साह दिखाई दे रहा है. स्वदेशी सामान बनाने वाले कारोबारी सरोज ने बताया कि, इस बार स्वदेशीउत्पादों की मांग अच्छी है. पिछले साल के मुकाबले इस बार लोग स्वदेशी सामान ज्यादा खरीद रहे हैं और एक-दूसरे को उपहार भी दे रहे हैं. दिवाली पर हर साल गिफ्टिंग का कोई न कोई नया ट्रेंड सामने आता है, लेकिन इस बार स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए उत्पादों को लेकर भी ग्राहकों का रुझान बढ़ा है. इससे स्वदेशी सामान बनाने वाले कारोबारियों को भी फायदा मिल रहा है. ग्राहक अपने घरों के लिए सामान खरीदने के साथ दूसरों को देने के लिए भी इन उत्पादों को पसंद कर रहे हैं. गिफ्टिंग का ट्रेंड बदला : नए-नए उपहारों के बीच मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है. स्थानीय मिठाई कारोबारी रवि ने बताया कि, दिवाली पर गिफ्टिंग का अंदाज कितना भी बदल जाए, मिठाई का महत्व कभी कम नहीं हो सकता. हर गिफ्ट के साथ मिठाई देना आज भी जरूरी माना जाता है. लोग डिनर सेट, क्रॉकरी और दूसरे उपहारों के साथ मिठाई भी खरीद रहे हैं. इस बार मिठाई की बिक्री में कोई कमी नहीं आई है. दिवाली खुशियां बांटने का त्योहार है और मिठाई इस परंपरा का अहम हिस्सा है. बाजार में नए-नए गिफ्ट भले ही आ जाएं, लेकिन मिठाई की मिठास हमेशा बरकरार रहेगी. गिफ्टिंग का बदल रहा अंदाज: फरीदाबाद के बाजारों में खरीदारी और कारोबारियों से बातचीत के बाद साफ है कि दिवाली पर गिफ्टिंग का अंदाज बदल रहा है. पहले जहां मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और सजावटी सामान प्रमुख विकल्प हुआ करते थे, वहीं अब लोग अपनी गिफ्टिंग लिस्ट में घरेलू इस्तेमाल के उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी शामिल कर रहे हैं. स्टील के डिनर सेट, क्रॉकरी, कांच के बर्तन, पेंटिंग, भगवान की मूर्तियां, एयर फ्रायर और एयर प्यूरीफायर जैसे उत्पाद इस बदलाव की तस्वीर पेश कर रहे हैं. वहीं स्वदेशी उत्पादों की बढ़ती मांग भी बाजार के नए रुझान को दिखाती है.मिठाई के साथ उपयोगी उपहार बना नया गिफ्टिंग फॉर्मूला: इस दिवाली बाजार का नया फॉर्मूला साफ दिखाई दे रहा है. लोग मिठाई और ड्राई फ्रूट्स की परंपरा को छोड़ना नहीं चाहते, लेकिन इसके साथ कुछ ऐसा देना चाहते हैं, जो लंबे समय तक काम आए. यही वजह है कि डिनर सेट, क्रॉकरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की मांग बढ़ रही है. कुल मिलाकर, अब उपहार चुनते समय केवल उसकी कीमत या दिखावे को नहीं, बल्कि उसकी उपयोगिता और सामने वाले की पसंद को भी महत्व दिया जा रहा है. "इस बार क्रॉकरी की बिक्री में जबरदस्त उछाल": दैनिक रियलिटी से बातचीत के दौरान फरीदाबाद में गिफ्ट शॉप के संचालक मनजीत सिंह ने कहा कि, "हमारे यहां ग्राहकों के लिए ए टू जेड वैरायटी का सामान उपलब्ध है. हर साल दिवाली पर हम नए-नए उत्पाद मंगवाते हैं, लेकिन इस बार ग्राहकों की पसंद में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. पहले लोग मिठाई और ड्राई फ्रूट्स के साथ छोटे-मोटे गिफ्ट खरीदते थे, लेकिन इस बार क्रॉकरी की मांग काफी बढ़ी है. इस बार पिछले साल की तुलना में क्रॉकरी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. दुकान में करीब 150 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की क्रॉकरी उपलब्ध है. इसमें अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी हैं, जिससे मिडिल क्लास से लेकर महंगे सामान पसंद करने वाले ग्राहक भी अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं." "पिछले साल कॉपर की थी मांग, इस बार स्टील की डिमांड": क्रॉकरी स्टोर की संचालक तरुणा ने बताया कि, "मेरा पारिवारिक कारोबार है और हर साल दिवाली पर ग्राहकों की पसंद के अनुसार सामान उपलब्ध कराया जाता है. इस बार स्टील के प्रोडक्ट की मांग ज्यादा देखने को मिल रही है. स्टील के डिनर सेट से लेकर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले दूसरे बर्तन भी ग्राहक पसंद कर रहे हैं. एयर फ्रायर जैसे इलेक्ट्रॉनिक किचन उपकरणों की बिक्री भी बढ़ी है. कांच के आइटम की मांग भी अच्छी बनी हुई है. लोग किचन में इस्तेमाल होने वाले ग्लास आइटम के साथ होम डेकोरेशन का सामान भी खरीद रहे हैं. पिछले साल कॉपर के उत्पाद लोगों की पहली पसंद बने हुए थे, लेकिन इस बार कॉपर की वैसी मांग नहीं दिखाई दे रही है. इस बार ग्राहकों का रुझान स्टील और दूसरे उपयोगी घरेलू उत्पादों की ओर अधिक है." "इस बार रिश्तेदारों और दोस्तों को देंगे डिनर सेट": बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं नैना ने बताया कि, "मैं इस बार दिवाली पर उपहार देने के लिए डिनर सेट खरीदने आई हूं. बाजार में स्टील के बर्तनों और डिनर सेट की अच्छी वैरायटी उपलब्ध है. मैं इस बार अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को डिनर सेट गिफ्ट करना चाहती हूं. दिवाली पर ऐसा उपहार देना अच्छा लगता है, जिसका इस्तेमाल सामने वाला लंबे समय तक कर सके. मिठाई का अपना महत्व है, लेकिन उसके साथ कोई उपयोगी सामान दिया जाए तो उपहार और भी खास हो जाता है. इसलिए उन्होंने इस बार अपनी खरीदारी में मिठाई के साथ क्रॉकरी को भी शामिल किया है." "ऐसा गिफ्ट दें, जो सालों तक काम आए": वहीं, बाजार में खरीदारी करने पहुंचे विकास भी इस बार पारंपरिक गिफ्टिंग से कुछ अलग सोच रहे हैं. उन्होंने बताया कि, "दिवाली खुशियां बांटने और अपनों के साथ त्योहार मनाने का अवसर है. ऐसे में उपहार का चुनाव करते समय उसकी उपयोगिता का ध्यान रखना जरूरी है. मिठाई का अपना महत्व है और हर शुभ अवसर पर मिठाई देना जरूरी है, लेकिन इसके साथ ऐसा गिफ्ट भी होना चाहिए, जो सामने वाले के काम आए. क्रॉकरी का सामान सालों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसी सोच के साथ वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को देने के लिए डिनर सेट खरीद रहे हैं." "गिफ्टिंग का ट्रेंड बदला": नए-नए उपहारों के बीच मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है. स्थानीय मिठाई कारोबारी रवि ने बताया कि, "दिवाली पर गिफ्टिंग का अंदाज कितना भी बदल जाए, मिठाई का महत्व कभी कम नहीं हो सकता. हर गिफ्ट के साथ मिठाई देना आज भी जरूरी माना जाता है. लोग डिनर सेट, क्रॉकरी और दूसरे उपहारों के साथ मिठाई भी खरीद रहे हैं. इस बार मिठाई की बिक्री में कोई कमी नहीं आई है. दिवाली खुशियां बांटने का त्योहार है और मिठाई इस परंपरा का अहम हिस्सा है. बाजार में नए-नए गिफ्ट भले ही आ जाएं, लेकिन मिठाई की मिठास हमेशा बरकरार रहेगी." फरीदाबाद में दिवाली पर गिफ्टिंग का नया फॉर्मूला, अब मिठाई नहीं, डिनर सेट और एयर प्यूरीफायर का जमाना, सबसे ज्यादा क्रॉकरी की डिमांड 'मेरी मां मुझे मारती पीटती हैं', 15 साल के लड़के ने गुजरात हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया दिवाली 2026: इस त्योहार Gen Z जरूर देखें ये 5 फैमिली ड्रामा फिल्में, रिश्तों की बढ़ा देंगी समझ 20 हजार लाइटों से जगमगाया चंडीगढ़ सेक्टर-17, जापानी चेरी ब्लॉसम थीम ने बदली बाजार की तस्वीर रविवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, इस समय होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें क्या है समय। व्यापारिक बाजारों में आई इस हलचल से कारोबारी जगत और ग्राहकों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

बाजार में ताज़ा रुख और कीमतों में बदलाव

बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कारोबारियों ने आगामी दिनों के लिए अपनी तैयारियां पहले से ही चाक-चौबंद कर रखी हैं।

कारोबार व बाजार बिंदुताज़ा स्थिति, दरें व मांग
बाजार क्षेत्रफरीदाबाद में दिवाली पर गिफ्टिंग का नया फॉर्मूला, अब मिठाई नह
व्यापारिक रुखसकारात्मक मांग व बिक्री में तेजी
बाजार एसोसिएशनव्यापार मंडल व स्थानीय व्यापारी

व्यापारियों और आम ग्राहकों पर इसका सीधा असर

कीमतों और दरों में आए इस बदलाव का सीधा असर आम उपभोक्ताओं और खुदरा व्यापारियों दोनों पर देखा जा रहा है।

प्रमुख दरों और मांग का तुलनात्मक विश्लेषण

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि आगामी दिनों में बाजार में स्थिरता और बेहतर व्यापारिक अवसर देखने को मिलेंगे।

आगे का बाजार रुझान और विशेषज्ञों की राय

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मांग में आए इस सकारात्मक रुझान से आगामी दिनों में कारोबार को और गति मिलेगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप
नीरज अहलावत (Neeraj Ahlawat)

नीरज अहलावत (Neeraj Ahlawat)वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक

DainikReality.in | पानीपत, हरियाणा | 10+ वर्षों का डिजिटल पत्रकारिता अनुभव

लेखक प्रोफाइल व सभी खबरें →

नीरज अहलावत हिंदी पत्रकारिता और डिजिटल समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और पाठकों तक उपयोगी जानकारी पहुंचाने को प्राथमिकता देते हैं। DainikReality.in पर उनका फोकस हरियाणा की खबरों, समसामयिक घटनाओं, सरकारी योजनाओं और रोजगार पर तथ्यपरक विश्लेषण प्रस्तुत करना है।

संपादकीय प्राथमिकता:निष्पक्ष खबरेंतथ्यपरक जानकारीसरल हिंदीपाठकों का विश्वास

ताज़ा बड़ी खबरें

फरीदाबाद में दिवाली पर गिफ्टिंग का नया फॉर्मूला, अब मिठाई नहीं, डिनर सेट और एयर प्यूरीफायर का जमाना, सबसे ज्यादा क्रॉकरी की डिमांड | दैनिक रियलिटी