बुधवार, 4 नवंबर 2026
फरीदाबादब्रेकिंग

GRAP के कारण फरीदाबाद में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, ऑफिस में कर्मचारी हाफ

फरीदाबाद: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए हैं. इसके तहत 5।

नीरज अहलावत
वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य संपादक
4 नवंबर 2026 को 03:23 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
GRAP के कारण फरीदाबाद में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, ऑफिस में कर्मचारी हाफ
दैनिकरियलिटी
फरीदाबाद
दैनिक रियलिटी विशेष कवरेज
dainikreality.in
फोटो: दैनिक रियलिटी विशेष डिजिटल डेस्कdainikreality.in

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • •GRAP के कारण फरीदाबाद में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, ऑफिस में कर्म
  • •प्रामाणिक तथ्यों और विभागीय दिशा-निर्देशों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट।
  • •हरियाणा के संबंधित क्षेत्र व नागरिकों पर सीधा और व्यापक प्रभाव।
  • •ताज़ा व विश्वसनीय अपडेट्स के लिए दैनिक रियलिटी से जुड़े रहें।

हरियाणा (दैनिक रियलिटी विशेष रिपोर्ट): फरीदाबाद: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए हैं. इसके तहत 5 से 20 नवंबर तक फरीदाबाद सहित एनसीआर के पांच जिलों में धूल फैलाने वाले बाहरी निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर रोक रहेगी. बाकी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा. इसके अलावा दिल्ली में दूसरे राज्यों में पंजीकृत BS-VI से नीचे के पेट्रोल और डीजल वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.औसत AQI 106 दर्जः प्रदूषण को लेकर फरीदाबाद की स्थिति पर नजर डालें तो 4 नवंबर को शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 106 दर्ज किया गया. हालांकि, अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर अलग-अलग रहा. न्यू इंडस्ट्रियल टाउन (NIT) में AQI 177 तक पहुंच गया. ऐसे में शहर की हवा पर निगरानी बढ़ा दी गई है।। इस विषय को लेकर संबंधित विभाग और स्थानीय स्तर पर आवश्यक संज्ञान लिया जा चुका है।

मुख्य विवरण व संपूर्ण जानकारी

प्रशासन का कहना है कि नवंबर में प्रदूषण बढ़ने के पुराने रुझानों को देखते हुए इस बार पहले से ही एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.नवंबर में प्रदूषण बढ़ने के पुराने आंकड़ों को देखते हुए फैसला: उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि CAQM ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम-2021 की धारा 12 के तहत ये निर्देश जारी किए हैं. आयोग की ओर से 29 सितंबर को संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) भी अधिसूचित किया गया था. इसके तहत वायु गुणवत्ता की स्थिति के अनुसार अलग-अलग स्तरों पर प्रतिबंध और नियंत्रण के उपाय लागू किए जाते हैं.क्यो बोले पदाधिकारीः डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2018 से 2025 तक नवंबर महीने के वायु गुणवत्ता संबंधी आंकड़ों का अध्ययन किया गया है. इसमें सामने आया कि नवंबर के दौरान दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण तेजी से बढ़ता है और कई बार हवा गंभीर तथा बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच जाती है. इसके पीछे पराली और बायोमास जलाने से निकलने वाला धुआं, वाहनों से होने वाला उत्सर्जन, स्थानीय निर्माण गतिविधियां और हवा की कम रफ्तार जैसे कारण प्रमुख हैं. एहतियाती इंतजाम पर प्रशासन का फोकसः उन्होंने कहा कि हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में लंबे समय तक बने रहते हैं और उनका फैलाव नहीं हो पाता. इसी स्थिति को देखते हुए इस बार प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पहुंचने का इंतजार करने के बजाय पहले से ही एहतियाती इंतजाम किए जा रहे हैं. फरीदाबाद में भी CAQM के सभी निर्देशों को सख्ती से लागू कराया जाएगा. संबंधित विभागों और एजेंसियों को आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे.सड़क, फ्लाईओवर और भवन निर्माण के काम भी रहेंगे बंद: CAQM के निर्देशों के अनुसार 5 से 20 नवंबर तक ऐसी बाहरी निर्माण गतिविधियों पर रोक रहेगी, जिनसे धूल और प्रदूषण फैलने की आशंका रहती है. इसमें सरकारी और निजी भवनों का निर्माण और तोड़फोड़ के काम शामिल हैं. इसके अलावा सड़क निर्माण, हाईवे, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, बिजली की लाइन बिछाने, पाइपलाइन डालने और दूरसंचार से जुड़े बाहरी निर्माण कार्य भी बंद रहेंगे. हालांकि रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, अस्पताल, जलापूर्ति, स्वच्छता, राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़ी जरूरी परियोजनाओं को निर्धारित शर्तों के तहत छूट दी गई है.कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारी ही आएंगे: प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति भी सीमित कर दी गई है. दिल्ली के साथ हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत तथा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में सरकारी और निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्यालय आ सकेंगे. बाकी कर्मचारियों को घर से काम करना होगा. हालांकि, ऐसी औद्योगिक इकाइयों और आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है, जहां काम की प्रकृति के कारण कर्मचारियों का कार्यस्थल पर मौजूद रहना जरूरी है.दिल्ली बॉर्डर BS-VI से नीचे की गाड़ियों पर रोक: दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दूसरे राज्यों में पंजीकृत BS-VI से नीचे के पेट्रोल और डीजल वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगाई गई है. इसका सीधा असर फरीदाबाद से रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले वाहन चालकों पर पड़ सकता है. BS-VI मानक वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है. इसके साथ ही वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) होना भी जरूरी है.और सख्त की जाएगी वाहनों की जांच: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर भी वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है. यहां तैनात हरियाणा ट्रैफिक पुलिस के एएसआई पाल कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों की ओर से आदेश मिलने के बाद नाका लगाया गया है. पुलिसकर्मी दिल्ली जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं. BS-VI से नीचे के मानक वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. हालांकि, आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी गाड़ियों को जाने दिया जा रहा है. एएसआई पाल कुमार ने बताया कि 5 से 20 नवंबर तक वाहनों की जांच और सख्त की जाएगी. इस दौरान एक-एक वाहन की चेकिंग की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी संभव: दिल्ली में लागू की गई वाहन संबंधी पाबंदियों का असर फरीदाबाद के उन हजारों लोगों पर पड़ सकता है, जो रोजाना नौकरी, कारोबार और अन्य कामों के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं. खासकर BS-VI से नीचे के पेट्रोल और डीजल वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है. ऐसे में दिल्ली जाने से पहले वाहन का उत्सर्जन मानक और PUC प्रमाणपत्र जांचना जरूरी होगा. #Information | Important Air Pollution Control Measures in District Faridabad In compliance with the directions issued by the Commission for Air Quality Management (CAQM), the District Administration, Faridabad, has ordered the implementation of precautionary measures to curb air pollution across the district from 5th November to 20th November 2026. The following measures shall be strictly enforced: 📌 Construction & Demolition Activities 🔸 Dust-generating demolition and outdoor construction activities will remain restricted across the district. 🔸 Restrictions will also apply to linear public infrastructure projects, including roads, highways, flyovers and pipelines. 🔸 Exempted essential and nationally important projects must strictly comply with prescribed dust mitigation norms. 📌 Work From Home – Government & Private Offices 🔸 All Haryana Government and private offices in Faridabad shall ensure that not more than 50% of their staff attend physically. 🔸 The remaining 50% of employees shall work from home. 🔸 Offices must prepare and maintain roster-wise attendance records. 🔸 Industrial establishments and essential services where this arrangement is not feasible are exempted. 📌 Strict Monitoring & Enforcement 🔸 Concerned departments and enforcement agencies will conduct regular and daily inspections. 🔸 Violations will invite action under Section 14 of the CAQM Act, 2021, and other applicable laws. These measures are aimed at reducing pollution at its source and improving air quality across Delhi-NCR. All government departments, private establishments, construction agencies and citizens are requested to cooperate and strictly adhere to the directions. #Order #GRAP #Faridabad #Haryana #Information | The District Administration Faridabad is committed to ensuring strict compliance with CAQM directives to curb air pollution. Deputy Commissioner Shri Ayush Sinha informed that all outdoor construction and demolition activities across NCR will remain prohibited from November 5 to 20. Additionally, private establishments will be directed to ensure Work From Home for 50% of their employees. Special district-level teams will conduct surprise inspections to monitor compliance. The District Administration remains committed to cleaner air and a healthier environment for all. #AirPollution #CAQM #Faridabad #Haryana #Information | Green Crackers Only: Follow Supreme Court Guidelines This Diwali!। District Magistrate, Shri Ayush Sinha, informed that the sale and use of only NEERI-certified green crackers will be permitted in Faridabad and the entire NCR region on November 7 and 8. 🕰️ Permitted timings: 6:00 AM to 7:00 AM and 8:00 PM to 10:00 PM. 🏥 Bursting crackers is prohibited within 300 metres of hospitals, nursing homes, educational institutions and designated silence zones. 💥 Barium-containing crackers, joined firecrackers (laris) and online sale of firecrackers are prohibited. Let us celebrate a safe, responsible and eco-friendly Diwali by protecting our environment and public health. #GreenDiwali #EcoFriendlyDiwali #Faridabad #Haryana बांग्लादेश में कश्मीरी MBBS छात्र की संदिग्ध मौत, JKSA ने विदेश मंत्री से दखल की मांग की GRAP के कारण फरीदाबाद में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, ऑफिस में कर्मचारी हाफ पूर्व हॉकी खिलाड़ी सोमैया का 1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक चोरी, जांच में जुटी पुलिस अमेरिकी मध्यावधि चुनाव परिणाम : डेमोक्रेट्स ने ट्रंप की रिपब्लिकन को दी करारी शिकस्त, सीनेट पर जमाया कब्जा यमुनानगर के 2 राइस मिलों में छापा, 250 बैग से अधिक की धान कम मिले, एसडीएम ने मिल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं नियम

नियमों और स्थापित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो।

स्थानीय प्रभाव व आगामी कार्ययोजना

आगामी दिनों में इस पूरे विषय की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप
नीरज अहलावत (Neeraj Ahlawat)

नीरज अहलावत (Neeraj Ahlawat)वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक

DainikReality.in | पानीपत, हरियाणा | 10+ वर्षों का डिजिटल पत्रकारिता अनुभव

लेखक प्रोफाइल व सभी खबरें →

नीरज अहलावत हिंदी पत्रकारिता और डिजिटल समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और पाठकों तक उपयोगी जानकारी पहुंचाने को प्राथमिकता देते हैं। DainikReality.in पर उनका फोकस हरियाणा की खबरों, समसामयिक घटनाओं, सरकारी योजनाओं और रोजगार पर तथ्यपरक विश्लेषण प्रस्तुत करना है।

संपादकीय प्राथमिकता:निष्पक्ष खबरेंतथ्यपरक जानकारीसरल हिंदीपाठकों का विश्वास
GRAP के कारण फरीदाबाद में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, ऑफिस में कर्मचारी हाफ | दैनिक रियलिटी