हरियाणा (दैनिक Reality विशेष ग्राउंड रिपोर्ट): पंचकूला: दीपावली को लेकर पंचकूला पुलिस ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनजर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर ड्यूटी करने और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. पंचकूला-पिंजौर और कालका में अलर्ट पर: डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि, पंचकूला के सभी सेक्टरों के साथ-साथ पिंजौर और कालका में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है. सभी थाना और चौकी प्रभारियों की अगुवाई में पुलिस टीमें लगातार पैदल गश्त कर रही हैं. बाजारों, शॉपिंग क्षेत्रों, चौक-चौराहों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है. इसके अलावा अवैध पटाखों की बिक्री पर भी पुलिस द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके. नाकाबंदी और वाहनों की जांच: पुलिस शहर के विभिन्न स्थानों पर औचक नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही है. पुलिसकर्मी फील्ड में लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें.संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें: पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने जिलावासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, पंचकूला पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर है. मेरी लोगों से अपील है कि वे दीपावली अच्छे से मनाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्यौहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जा सके. बच्चों का विशेष ध्यान रखें: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाजारों में खरीदारी करते समय अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें. किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें. वाहन चलाते समय नशे का सेवन बिल्कुल न करें और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचें. अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी स्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें. दीपावली पर पंचकूला पुलिस अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई गश्त, अवैध पटाखों की बिक्री पर रहेगी नजर चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला, 9 नवंबर को अब प्रतिबंधित नहीं सार्वजनिक अवकाश, कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी बेंगलुरु: कैब ड्राइवर का खूनी खेल, पत्नी, सास और साले समेत 7 का बेरहमी से किया मर्डर अहमदाबाद का कालूपुर स्टेशन बनेगा 'सुपर हब': ऊपर बुलेट ट्रेन, बीच में रेगुलर ट्रेन और नीचे मेट्रो!। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
विकास कार्य / जनसुविधा का पूरा ब्योरा और रूट
इस पहल से क्षेत्र के नागरिकों को दैनिक आवागमन, प्रशासनिक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं में बड़ा लाभ मिलेगा। हरियाणा की हवा में घुला जहर, पंचगांव का AQI 406, हिसार-गुरुग्राम समेत 6 शहरों में हालात बेहद खराब।
| परियोजना / जनसुविधा | डिपो / विभाग व लाभ |
|---|---|
| योजना / जनसुविधा | दीपावली पर पंचकूला पुलिस अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ |
| संबंधित विभाग | राज्य प्रशासन व स्थानीय प्राधिकरण |
| नागरिक लाभ | सुगम आवागमन व बेहतर सुविधाएं |
स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को मिलने वाला लाभ
स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक सार्थक प्रयास बताया है।
प्रशासन की समय-सीमा और जमीनी क्रियान्वयन
आगामी दिनों में इस व्यवस्था के क्रियान्वयन की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी ताकि आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
शहरवासियों की प्रतिक्रिया और आगामी कदम
विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।





