रविवार, 8 नवंबर 2026
पंचकूलाब्रेकिंग

दिवाली पर पंचकूला-चंडीगढ़ के अस्पतालों व पीजीआई में अलर्ट पर मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर राउंड द क्लॉक रहेंगे मौजूद

पंचकूला: हर साल की तरह इस बार भी पंचकूला जिला अस्पताल समेत चंडीगढ़ पीजीआई में दिवाली के दौरान घायल होने वाले लोगों के त्वरित इलाज के लिए पुख्ता तैयारी की।

नीरज अहलावत
वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य संपादक
8 नवंबर 2026 को 05:20 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
दिवाली पर पंचकूला-चंडीगढ़ के अस्पतालों व पीजीआई में अलर्ट पर मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर राउंड द क्लॉक रहेंगे मौजूद
दैनिकरियलिटी
पंचकूला
दैनिक रियलिटी विशेष कवरेज
dainikreality.in
फोटो: दैनिक रियलिटी विशेष डिजिटल डेस्कdainikreality.in

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • •दिवाली पर पंचकूला-चंडीगढ़ के अस्पतालों व पीजीआई में अलर्ट पर मेडिकल स्टाफ, डॉक्ट
  • •प्रामाणिक तथ्यों और विकास, जनसुविधा व स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट।
  • •हरियाणा के संबंधित क्षेत्र व नागरिकों पर सीधा और सकारात्मक प्रभाव।
  • •ताज़ा व विश्वसनीय अपडेट्स के लिए दैनिक रियलिटी से जुड़े रहें।

हरियाणा (दैनिक Reality विशेष ग्राउंड रिपोर्ट): पंचकूला: हर साल की तरह इस बार भी पंचकूला जिला अस्पताल समेत चंडीगढ़ पीजीआई में दिवाली के दौरान घायल होने वाले लोगों के त्वरित इलाज के लिए पुख्ता तैयारी की गई है. आंख, स्किन और सर्जरी विभाग समेत मेडिसिन व अन्य विभागों के एक्सपर्ट डॉक्टर राउंड द क्लॉक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. दोनों जगह पर ड्यूटी रोस्टर निर्धारित कर संबंधित डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. आप भी जानें कि किस जगह क्या तैयारी है और आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवा के लिए क्या विकल्प मौजूद हैं.पंचकूला अस्पताल में राउंड द क्लॉक ड्यूटी: पंचकूला सेक्टर 6 जिला अस्पताल के पीएमओ, डॉक्टर आरएस चौहान ने बताया कि अस्पताल के सभी विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों समेत नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित की गई है. सभी डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ राउंड द क्लॉक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. आंख, त्वचा, सर्जरी मेडिसिन समेत अन्य विभागों के डॉक्टर और संबंधित स्टाफ पूरी सतर्कता के साथ दिवाली पर बम-पटाखों से घायल होने वालों के उपचार के लिए मौजूद रहेंगे.रेफरल के लिए एंबुलेंस व्यवस्था: पीएमओ डॉक्टर आरएस चौहान ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मरीजों की जांच कर आवश्यकता पड़ने पर उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआई व अन्य जगहों पर रेफर किया जा सकता है. इसके लिए जिला अस्पताल की अपनी एंबुलेंस हैं और साथ ही डायल 112 से भी एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. बच्चों समेत हर उम्र वर्ग के गंभीर रूप से चोटिल होने वाले लोगों को इन्हीं एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में ले जाया जाएगा. इन विभागों के डॉक्टर देंगे सेवाएं: मेडिसिन, सर्जरी, एनेस्थीसिया, आंखों, पीडियाट्रिक्स, ईएनटी, पोस्टमार्टम, ऑर्थो, चेस्ट एवं टीबी, डेंटल, रेडियोलोजी, साइकेट्री समेत गायनी कॉल की व्यवस्था भी की गई है. इन सभी विभागों के डॉक्टरों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, जो राउंड द क्लॉक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.मॉर्निंग-इवनिंग-नाइट शिफ्ट में ड्यूटी: पीएमओ डॉक्टर आरएस चौहान ने बताया कि चौबीसों घंटे, तीन शिफ्टों में स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी. मॉर्निंग, इवनिंग और नाइट शिफ्ट के लिए डॉक्टरों समेत अन्य स्टाफ की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी मरीज के इलाज में किसी प्रकार से देरी न हो. लेबर रूम, एसएनसीयू, इलाज को प्राथमिकता देने के लिए ट्राइएज, इमरजेंसी आईसीयू वॉर्ड, कैथ लैब और SNO/NO विभाग के डॉक्टर हर समय स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखने के लिए उपलब्ध रहेंगे. बताया गया कि तीनों शिफ्ट के लिए करीब 51 चिकित्सकों के साथ अन्य मेडिकल स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद रहेगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई यह तैयारियां दिवाली और अगले दिन तक समान रूप से संचालित रहेंगी.पीजीआई के डॉक्टर भी तैयार: दीपावली पर पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं और बच्चों समेत हर उम्र वर्ग के लोगों के चोटिल होने के जोखिम के मद्देनजर चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर के एडवांस्ड आई सेंटर ने विशेष तैयारियां की हैं. किसी भी मरीज को आपातकालीन उपचार के लिए इंतजार न करना पड़े, इसके लिए चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की अलग टीम मौजूद होगी. यह टीम 8 से 10 नवंबर तक चौबीसों घंटे आंखों से संबंधित सभी प्रकार की आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाएगी. एडवांस्ड आई सेंटर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दीपावली के दिन 8 नवंबर को 20 चिकित्सक सेवाएं देंगे. इसके साथ ही एक अलग एनेस्थीसिया टीम भी चौबीसों घंटे सेवाएं देगी, ताकि गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके. विभाग ने स्पष्ट किया है कि आंखों की क्षति संबंधित सभी आपातकालीन उपचार और बड़ी सर्जरी बिना देरी की जाएंगी.सर्जरी की सामग्री निशुल्क: पीजीआई प्रशासन द्वारा मरीजों को राहत देते हुए सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाए जाने की जानकारी दी गई है. दीपावली के बाद के कुछ दिन भी 20 से अधिक चिकित्सकों की टीम आपातकालीन सेवाओं के साथ ऑपरेशन के बाद मरीजों की देखभाल और वार्ड प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगी.पिछले 5 वर्ष के आंकड़े: एडवांस्ड आई सेंटर के पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों के अनुसार दिवाली के आसपास प्रत्येक वर्ष साठ से अधिक मरीज पटाखों से संबंधित आंखों की चोटों के कारण अस्पताल पहुंचते हैं. इनमें से लगभग 60 से 70 प्रतिशत मरीजों को बेहद गंभीर क्षति होती है. कई मामलों में आंखों की रोशनी तक जाने का खतरा रहता है. इसी स्थिति के मद्देनजर संस्थान ने आपातकालीन व्यवस्थाओं के साथ-साथ लोगों को पटाखे चलाते समय सावधानी रखने और आंखों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है.इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर: आंखों से संबंधित किसी भी आपातकालीन स्थिति में एडवांस्ड आई सेंटर, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. यह संपर्क नंबर पर 9814014464, 0172-2756117 हैं. दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाली आंखों की क्षति में प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार उपलब्ध करवाकर आंखों की रोशनी बचाने के मकसद से यह प्रयास किया गया है. रविवार भी और दिवाली भी, फिर भी खुलेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी 'मुहूर्त ट्रेडिंग' दिवाली पर पंचकूला-चंडीगढ़ के अस्पतालों व पीजीआई में अलर्ट पर मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर राउंड द क्लॉक रहेंगे मौजूद PAK vs SL: पाकिस्तान टेस्ट टीम में तीन नए खिलाड़ियों की एंट्री, आमिर जमाल की भी हुई वापसी। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

विकास कार्य / जनसुविधा का पूरा ब्योरा और रूट

इस पहल से क्षेत्र के नागरिकों को दैनिक आवागमन, प्रशासनिक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं में बड़ा लाभ मिलेगा। संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

परियोजना / जनसुविधाडिपो / विभाग व लाभ
योजना / जनसुविधादिवाली पर पंचकूला-चंडीगढ़ के अस्पतालों व पीजीआई में अलर्ट पर
संबंधित विभागराज्य प्रशासन व स्थानीय प्राधिकरण
नागरिक लाभसुगम आवागमन व बेहतर सुविधाएं

स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को मिलने वाला लाभ

स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक सार्थक प्रयास बताया है।

प्रशासन की समय-सीमा और जमीनी क्रियान्वयन

आगामी दिनों में इस व्यवस्था के क्रियान्वयन की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी ताकि आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

शहरवासियों की प्रतिक्रिया और आगामी कदम

विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप
नीरज अहलावत (Neeraj Ahlawat)

नीरज अहलावत (Neeraj Ahlawat)वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक

DainikReality.in | पानीपत, हरियाणा | 10+ वर्षों का डिजिटल पत्रकारिता अनुभव

लेखक प्रोफाइल व सभी खबरें →

नीरज अहलावत हिंदी पत्रकारिता और डिजिटल समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और पाठकों तक उपयोगी जानकारी पहुंचाने को प्राथमिकता देते हैं। DainikReality.in पर उनका फोकस हरियाणा की खबरों, समसामयिक घटनाओं, सरकारी योजनाओं और रोजगार पर तथ्यपरक विश्लेषण प्रस्तुत करना है।

संपादकीय प्राथमिकता:निष्पक्ष खबरेंतथ्यपरक जानकारीसरल हिंदीपाठकों का विश्वास
दिवाली पर पंचकूला-चंडीगढ़ के अस्पतालों व पीजीआई में अलर्ट पर मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर राउंड द क्लॉक रहेंगे मौजूद | दैनिक रियलिटी