हरियाणा (दैनिक रियलिटी विशेष रिपोर्ट): उत्तराखंड के ऋषिकेश में छुट्टियां बिताने के बाद 35 साल के प्रांजिल पाठक दिल्ली पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर अपने एक दोस्त को फ्लाइट में बैठाया और फिर रात बिताने के लिए गुरुग्राम के एक होटल में कमरा बुक किया. सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन कुछ ही घंटों बाद होटल के कमरे से ऐसी खबर आई, जिसने आगरा में उनके परिवार को हिलाकर रख दिया. और पढ़ेंप्रांजिल का शव होटल के बाथरूम में बने जकूजी के पानी में मिला. वह UK के मैनचेस्टर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी. आखिर उस रात होटल के कमरे में ऐसा क्या हुआ कि 35 साल के प्रांजिल की जान चली गई?। इस विषय को लेकर संबंधित विभाग और स्थानीय स्तर पर आवश्यक संज्ञान लिया जा चुका है।
मुख्य विवरण व संपूर्ण जानकारी
सोमवार को वह ऋषिकेश से दिल्ली पहुंचे. यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्होंने अपने एक दोस्त को फ्लाइट में बैठाया. इसके बाद उन्होंने गुरुग्राम जाने का फैसला किया. रात बिताने के लिए उन्होंने सेक्टर-53 स्थित होटल में कमरा बुक कराया. उन्हें होटल के कमरा नंबर 302 में ठहरना था. वह होटल में पहुंचे और चेकइन किया. होटल के कमरे में पहुंचने के बाद प्रांजिल के साथ क्या हुआ, यह अभी साफ नहीं है. पुलिस के मुताबिक, रात करीब 8 बजे होटल कर्मचारियों को कुछ अनहोनी होने का शक हुआ. इसके बाद कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर जांच की गई. कमरे के अंदर पहुंचने पर प्रांजिल बाथरूम में बने जकूजी के पानी में अचेत हालत में पड़े मिले. होटल की ओर से डॉक्टर को बुलाया गया. डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. जकूजी एक खास तरह का बाथटब होता है, जिसमें पानी के साथ बुलबुले और पानी का प्रेशर बनाने वाला सिस्टम होता है. लोग इसमें बैठकर नहाते या आराम करते हैं. प्रांजिल का शव इसी जकूजी में मिला. घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-53 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने होटल के कमरे से जरूरी सबूत जुटाए. इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. इस मामले में पुलिस होटल के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. शुरुआती जांच में होटल की तीसरी मंजिल और मेन एंट्री और एग्जिट के कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई. पुलिस के मुताबिक, फुटेज में ऐसा कोई बाहरी व्यक्ति दिखाई नहीं दिया, जो प्रांजिल के कमरे में जाने के बाद वहां पहुंचा हो. इसके अलावा कमरा अंदर से लॉक था. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि होटल में पहुंचने के बाद प्रांजिल की एक्टिविटी क्या थी. वह कमरे में कब पहुंचे, जकूजी का इस्तेमाल कब किया और कर्मचारियों को किस समय शक हुआ. हार्ट अटैक, पैर फिसलना या दम घुटना... पुलिस के सामने कई सवाल फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रांजिल की मौत आखिर कैसे हुई. जांच अधिकारी जकूजी में नहाते समय दिल का दौरा पड़ने, पैर फिसलकर गिरने या दम घुटने जैसी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं. हालांकि, ये अभी केवल संभावित वजहें हैं. पुलिस ने किसी एक वजह की पुष्टि नहीं की है. मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा. UK में होने वाली थी शादी, आगरा में चल रही थीं तैयारियां प्रांजिल की मौत की खबर ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. वह UK में नौकरी कर रहे थे और जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी. आगरा में परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे. ऐसे में छुट्टियां बिताने भारत आए प्रांजिल की अचानक मौत की खबर ने घर में खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया. परिवार के लिए यह समझना भी मुश्किल होगा कि ऋषिकेश में छुट्टियां बिताने और दिल्ली पहुंचने के बाद आखिर ऐसी कौन सी घटना हुई, जिसने उनकी जिंदगी छीन ली. फिलहाल परिजन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मिलेगी मौत की वजह की जानकारी गुरुग्राम पुलिस इस मामले में होटल के CCTV फुटेज, कमरे की स्थिति और फोरेंसिक जांच से मिले साक्ष्यों को देख रही है. अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि प्रांजिल ऋषिकेश से दिल्ली पहुंचे थे, अपने दोस्त को एयरपोर्ट छोड़ा और फिर गुरुग्राम के होटल में रुके. रात करीब 8 बजे वह जकूजी में अचेत मिले और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक तरफ परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, दूसरी तरफ प्रांजिल की भारत यात्रा का अंत एक होटल के कमरे में हो गया.।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं नियम
नियमों और स्थापित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो।
स्थानीय प्रभाव व आगामी कार्ययोजना
आगामी दिनों में इस पूरे विषय की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे।





