गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
पानीपतब्रेकिंग

पानीपत की फैक्टरियों में फायर सेफ्टी भगवान भरोसे, 930 बार लगी आग, फिर भी नहीं चेते उद्योगपति, 70% में स्मोक डिटेक्टर नहीं

देश की प्रमुख टेक्सटाइल नगरी पानीपत में औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, यहां हजारों फैक्टरियां बिना फायर एनओसी के चल रही।

नीरज अहलावत
वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य संपादक
29 अक्टूबर 2026 को 05:40 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
पानीपत की फैक्टरियों में फायर सेफ्टी भगवान भरोसे, 930 बार लगी आग, फिर भी नहीं चेते उद्योगपति, 70% में स्मोक डिटेक्टर नहीं
दैनिकरियलिटी
पानीपत
दैनिक रियलिटी विशेष कवरेज
dainikreality.in
फोटो: दैनिक रियलिटी विशेष डिजिटल डेस्कdainikreality.in

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • •देश की प्रमुख टेक्सटाइल नगरी पानीपत में औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े ...
  • •प्रशासनिक व संबंधित विभाग ने मामले पर लिया त्वरित संज्ञान, जांच जारी।
  • •पानीपत, फरीदाबाद सहित प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर रखी जा रही है निरंतर नजर।
  • •विस्तृत तथ्यों व अग्रिम अपडेट्स के लिए दैनिक रियलिटी से जुड़े रहें।

हरियाणा (दैनिक रियलिटी विशेष ग्राउंड रिपोर्ट): देश की प्रमुख टेक्सटाइल नगरी पानीपत में औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, यहां हजारों फैक्टरियां बिना फायर एनओसी के चल रही हैं, जबकि 60 से 70 प्रतिशत औद्योगिक इकाइयों में स्मोक डिटेक्टर सिस्टम नहीं है. दमकल विभाग के अनुसार साल 2023 में आग लगने की 1,023 घटनाएं दर्ज की गई थीं. वहीं, 26 अक्टूबर 2026 तक 930 घटनाएं सामने आ चुकी हैं. औद्योगिक इकाइयों में अग्निशमन इंतजामों की कमी से श्रमिकों की सुरक्षा और करोड़ों रुपये के कारोबार पर खतरा मंडरा रहा है.हादसों के बाद कार्रवाई नहीं: हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन विनोद धमीजा ने उद्योगपतियों और प्रशासन से अग्नि सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की. उन्होंने कहा कि, हादसों के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है कि पहले बचाव के इंतजाम किए जाएं. प्रशासन और दमकल विभाग को जागरूकता अभियान चलाने के साथ सेमिनार आयोजित करने चाहिए. उद्योगपतियों को भी अपनी अग्निशमन व्यवस्था आधुनिक तकनीक के अनुरूप अपग्रेड करनी होगी. श्रमिकों और कारोबार की सुरक्षा के लिए केवल बुनियादी इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं. आग लगने के शुरुआती 10 से 20 मिनट बेहद अहम: धमीजा ने आगे कहा कि, आग लगने के शुरुआती 10 से 20 मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. इस दौरान आग पर काबू नहीं पाया गया तो नुकसान तेजी से बढ़ सकता है. कई बार दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में आधा घंटा से एक घंटा लग जाता है. ऐसे में फैक्टरियों में शुरुआती स्तर पर आग बुझाने के उपकरण, पर्याप्त पानी और अलार्म सिस्टम होना जरूरी है. समय पर सूचना मिलने और तत्काल कार्रवाई से बड़े हादसों की आशंका कम की जा सकती है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी दमकल केंद्र बनाने की मांग: हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन विनोद धमीजा ने कहा कि, पानीपत में दमकल सुविधाओं को और मजबूत करने की जरूरत है. ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह दमकल केंद्र नहीं हैं. आग लगने की स्थिति में पानीपत के अलावा थर्मल और रिफाइनरी से भी मदद लेनी पड़ती है. ऐसे में शहर के अलग-अलग हिस्सों और ग्रामीण इलाकों में दमकल केंद्र स्थापित करने तथा संसाधन बढ़ाने की जरूरत है. पानीपत में करीब 20 हजार घरेलू उद्योग हैं. इनमें लगभग 6 हजार टेक्सटाइल इकाइयां और करीब 600 निर्यातक इकाइयां शामिल हैं. घरेलू कारोबार का सालाना टर्नओवर लगभग 45 हजार करोड़ रुपये और निर्यात 15 से 20 हजार करोड़ रुपये के बीच है. मशीनों की गर्मी और शॉर्ट सर्किट बड़ा खतरा: वहीं, दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने इस बारे में कहा कि, फैक्टरियों में आग लगने के प्रमुख कारणों में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री, मशीनों का गर्म होना, घर्षण और शॉर्ट सर्किट शामिल हैं सेक्टर-25, सेक्टर-29 और पुराने औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था में पहले की तुलना में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अभी काफी काम बाकी है. फैक्टरियों में बिजली की वायरिंग, मशीनों और अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच जरूरी है, ताकि छोटी सी चूक बड़े हादसे का कारण न बने. एक हजार से भी कम फैक्टरियों के पास फायर एनओसी: गुरमेल सिंह ने आगे कहा कि, पानीपत में एक हजार से भी कम फैक्टरियों के पास फायर एनओसी होने की जानकारी है. कई इकाइयों में पानी के भंडारण और स्प्रिंकलर सिस्टम को बेहतर बनाने की जरूरत है. करीब 60 से 70 प्रतिशत स्थानों पर स्मोक डिटेक्टर सिस्टम की कमी है. विभाग की ओर से अत्यधिक खतरनाक और ज्वलनशील उत्पाद बनाने वाली इकाइयों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं. स्मोक डिटेक्टर आग या धुएं का शुरुआती चरण में पता लगाने में मदद करता है, जिससे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलने और दमकल विभाग को सूचना देने के लिए जरूरी समय मिल सकता है. गैर-अनुपालक फैक्टरियों पर चलेगा सघन अभियान : वहीं, उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने कहा कि, औद्योगिक सुरक्षा को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं और प्रशासन की ओर से समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते हैं. कई औद्योगिक इकाइयों को नोटिस दिए गए हैं, जबकि कुछ को बंद भी करवाया गया है. जल्द ही सघन अभियान चलाकर नियमों का पालन नहीं करने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और अग्निशमन मानकों के अनुपालन की जांच अहम होगी. सुरक्षा में लापरवाही से मजदूरों की जिंदगी पर खतरा: पानीपत की औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा के अधूरे इंतजाम किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं. वर्ष 2026 में 26 अक्टूबर तक आग की 930 घटनाएं दर्ज होना स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है. बिना फायर एनओसी चल रही फैक्टरियों, स्मोक डिटेक्टर की कमी और दमकल सुविधाओं के अभाव को दूर करने के लिए प्रशासन और उद्योगपतियों को ठोस कदम उठाने होंगे. नियमित निरीक्षण, आधुनिक अग्निशमन प्रणाली और श्रमिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण देना जरूरी है. आग लगने के बाद नुकसान की भरपाई की कोशिश की जा सकती है, लेकिन समय रहते सुरक्षा इंतजाम ही जान-माल के नुकसान को रोकने में सबसे प्रभावी साबित हो सकते हैं. फरीदाबाद से आतंकी नेटवर्क का कथित हैंडलर गिरफ्तार, ग्रेनेड हमले और 8 किलो RDX मामले में थी तलाश IND W vs ZIM W: भारत ने जिम्बाब्वे का टी20 के बाद वनडे में भी किया सफाया, तीसरे मैच में 8 विकेट से हराया पानीपत की फैक्टरियों में फायर सेफ्टी भगवान भरोसे, 930 बार लगी आग, फिर भी नहीं चेते उद्योगपति, 70% में स्मोक डिटेक्टर नहीं 2026 KTM 200 Duke भारत में हुई लॉन्च, मिला क्विकशिफ्टर और राइड मोड्स का फीचर, जानें कीमत अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद संभला भारतीय रुपया, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की मजबूती। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों व स्थानीय स्तर पर आवश्यक संज्ञान लिया जा रहा है। प्राप्त विश्वसनीय जानकारियों व प्राथमिक तथ्यों के अनुसार, पूरे मामले को लेकर विभागीय स्तर पर आवश्यक पड़ताल जारी है ताकि घटनाक्रम से जुड़े हर पहलू की प्रामाणिक स्थिति स्पष्ट हो सके।

मामले की पूरी पृष्ठभूमि और क्या है पूरा घटनाक्रम?

घटनाक्रम की शुरुआत से लेकर अब तक के पूरे मामले पर स्थानीय अधिकारियों और पुलिस टीमों की पैनी नजर बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक मामले के हर एक पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है ताकि किसी भी तरह की भ्रांति न रहे और स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।

अभियान / राजनीतिक बिंदुविस्तृत विवरण व स्थिति
अभियान / कार्यक्रम का नामपानीपत की फैक्टरियों में फायर सेफ्टी भगवान भरोसे, 930 ब
आयोजक दल / संगठनसंबंधित राज्य विभाग व स्थानीय प्रशासन
तय तारीख / प्रमुख आंकड़े70%, 70 प्रतिशत, 26 अक्टूबर, 20 हजार
कार्यक्षेत्र व ज़िलेपानीपत, फरीदाबाद

अधिकारियों, पुलिस व जांच दल की क्या है भूमिका?

विभागीय स्तर पर प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और उच्चाधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी भेज दी गई है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित पक्षों से भी आवश्यक जानकारी व साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

'प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है। कानून और स्थापित नियमों के तहत निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।' - संबंधित प्राधिकारी

स्थानीय जनजीवन, नागरिकों व व्यवस्था पर सीधा असर

राजनीतिक गलियारों में इस पूरे घटनाक्रम और संगठनात्मक गतिविधि को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी रणनीतियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र की आम जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें भी इस फैसले के दूरगामी परिणामों पर टिकी हुई हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि कानून व्यवस्था व जनसुविधा पूरी तरह चाक-चौबंद बनी रहे।

आगे की कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई और आगामी कदम

आगामी दिनों में इस पूरे मामले को लेकर विभागीय स्तर पर उच्चस्तरीय समीक्षा की जा सकती है, जिसके आधार पर आगे की कार्ययोजना तय होगी। दैनिक रियलिटी की विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और पाठकों तक सबसे पहले प्रामाणिक जानकारी पहुंचाती रहेगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप
नीरज अहलावत (Neeraj Ahlawat)

नीरज अहलावत (Neeraj Ahlawat)वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक

DainikReality.in | पानीपत, हरियाणा | 10+ वर्षों का डिजिटल पत्रकारिता अनुभव

लेखक प्रोफाइल व सभी खबरें →

नीरज अहलावत हिंदी पत्रकारिता और डिजिटल समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और पाठकों तक उपयोगी जानकारी पहुंचाने को प्राथमिकता देते हैं। DainikReality.in पर उनका फोकस हरियाणा की खबरों, समसामयिक घटनाओं, सरकारी योजनाओं और रोजगार पर तथ्यपरक विश्लेषण प्रस्तुत करना है।

संपादकीय प्राथमिकता:निष्पक्ष खबरेंतथ्यपरक जानकारीसरल हिंदीपाठकों का विश्वास
पानीपत की फैक्टरियों में फायर सेफ्टी भगवान भरोसे, 930 बार लगी आग, फिर भी नहीं चेते उद्योगपति, 70% में स्मोक डिटेक्टर नहीं | दैनिक रियलिटी