हरियाणा (दैनिक रियलिटी विशेष ग्राउंड रिपोर्ट): पंचकूला: हरियाणा विधानसभा द्वारा संविधान पखवाड़े के तहत सोमवार को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए, जिनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा और हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा समेत प्रदेश के मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक मौजूद रहे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ का उद्घाटन किया.लोकसभा अध्यक्ष का संबोधन: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के वर्तमान एवं पूर्व विधायकों की सहभागिता वाला यह सम्मेलन अनुभवों और विचारों के आदान-प्रदान और लोकतांत्रिक परंपराओं को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा. उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता की पावन भूमि हरियाणा ने अपनी विकास यात्रा में परिश्रम, साहस और समर्पण के बल पर राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है. भारत का संविधान स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों और देश की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है. बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के सदस्यों के योगदान से निर्मित यह संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों के माध्यम से लोकतंत्र को दिशा देता है. लोकतंत्र की शक्ति जन विश्वास और उसकी भागीदारी में निहित है. प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व: लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसद से लेकर विधानसभाओं और पंचायतों तक प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह जनता की अपेक्षाओं को सदन तक पहुँचाए. जनहित के विषयों को प्राथमिकता दे और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखे. पूर्व विधायकों का अनुभव और वर्तमान जन-प्रतिनिधियों की ऊर्जा इस दायित्व को और प्रभावी बना सकती है. विचारों में भिन्नता लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा है लेकिन संवाद और सहमति व असहमति के परस्पर सम्मान से ही साझा उद्देश्यों की ओर आगे बढ़ सकते हैं. संविधान पखवाड़े से जागरूकता: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आशा जताई कि संविधान पखवाड़े के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचेगी. उन्होंने कहा, उनका विश्वास है कि वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के अनुभवों और विचारों का यह साझा मंच विधायी परंपराओं को और समृद्ध करेगा. संविधान के आदर्शों को अपने आचरण और कार्यशैली में आत्मसात करते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही. असहमति का सम्मान करने का आह्वान: लोकसभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए असहमति का सम्मान करने का आह्वान किया. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया. हरियाणा की छह दशक की विकास यात्रा को लोकतंत्र की मजबूती और शक्ति का गौरवशाली उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि संविधान केवल शासन चलाने का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक है. असहमति का स्वागत किया जाना चाहिए: उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र में सहमति और असहमति दोनों का समान महत्व है. असहमति का स्वागत और सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे नए विचार सामने आते हैं. प्रशासन की कमियों को दूर करने में मदद मिलती है और बेहतर शासन व्यवस्था को बढ़ावा मिलता है. राजनीतिक, दलीय और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य राज्य और देश की निरंतर प्रगति होना चाहिए. छह दशक की उपलब्धियां: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा के वर्तमान और पूर्व सदस्यों और पूर्व मंत्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने हरियाणा की छह दशक की विकास यात्रा, सामाजिक और आर्थिक मजबूती और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख किया. हरियाणा की इन उपलब्धियों का आधार भारत के संवैधानिक मूल्य और लोकतांत्रिक परंपराएं हैं. पिछले साठ वर्षों में हरियाणा के विकास का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि अनेक ऐतिहासिक और प्रशासनिक चुनौतियों के बावजूद हरियाणा ने देश की प्रगति में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. भगवद्गीता में दिए गए कर्म के संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाने, फसल उत्पादन बढ़ाने और देश की खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए किसानों की सराहना की. युवाओं के भूमिका की सराहनाः युवाओं की भी सराहना की, जो सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा की रक्षा में अदम्य साहस का परिचय दे रहे हैं. साथ ही खिलाड़ियों की भी प्रशंसा की, जो अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं.मजबूत संसदीय लोकतंत्र की नींव: भारत की संविधान निर्माण प्रक्रिया की समावेशी और विचार-विमर्श पर आधारित परंपरा का उल्लेख करते हुए लोस अध्यक्ष बिरला ने कहा कि संविधान सभा ने प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबासाहेब डॉ. बीआर अम्बेडकर के मार्गदर्शन और हरियाणा व पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नेताओं के सहयोग से भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधताओं के बीच एक मजबूत संसदीय लोकतंत्र की नींव रखी. कहा कि भारत की विविधता और संघीय व्यवस्था के बावजूद लोकतंत्र का लगातार मजबूत होना दुनिया के लिए भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का उदाहरण है. उन्होंने कहा कि देश का संविधान केवल सरकार चलाने का ढांचा नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा है, जिसमें राष्ट्रीय चेतना और करोड़ों लोगों की आकांक्षाएं समाहित हैं. जनसेवा का दायित्व समाप्त नहीं होता: ओम बिरला ने कहा कि विधायिका में किसी व्यक्ति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी जनसेवा का दायित्व समाप्त नहीं होता. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे शासन और प्रशासन को केवल सरकारी व्यवस्था के रूप में न देखें, बल्कि इसे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनाएं. उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन की वास्तविक सफलता इसी में है कि समाज के सबसे कमजोर वर्गों और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन में वास्तविक सामाजिक और आर्थिक बदलाव आए और उनके जीवन में खुशहाली आए. विधानसभा की सराहना की: ओम बिरला ने हरियाणा विधानसभा की सराहना करते हुए कहा कि पिछले छह दशकों में विधानसभा ने उच्च स्तरीय चर्चा, सार्थक संवाद और सदन की गरिमा बनाए रखने की एक अच्छी परंपरा स्थापित की है. उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा देश की अन्य विधानसभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है. इससे यह साबित होता है कि लोकतांत्रिक संस्थाएं तभी मजबूत होती हैं, जब वे जन-कल्याण और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. मुख्यमंत्री नायब सैनी का संबोधन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि जनप्रतिनिधियों की राजनीतिक राहें और विचारधाराएं अलग हो सकती हैं. लेकिन हरियाणा की प्रगति और प्रदेश के लोगों की खुशहाली सभी की साझा मंजिल है. जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को समझते हुए प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें. उन्होंने कहा कि हरियाणा ने अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं. हीरक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मेलन गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति से इसकी गरिमा बढ़ी है और संसदीय प्रक्रियाओं, सदन की मर्यादा व जनप्रतिनिधियों के दायित्वों पर उनका मार्गदर्शन सभी के लिए मूल्यवान है. उन्होंने कहा कि हीरक जयंती समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने पधारकर हरियाणा की जनता को अपना आर्शीवाद दिया.60 वर्षों की संयुक्त विकास यात्रा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की 60 वर्षों की विकास यात्रा केवल सड़कों, संस्थानों और उद्योगों के विस्तार की कहानी नहीं, बल्कि इसमें किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की मेहनत भी शामिल है. खेतों की हरियाली से उद्योगों की ऊंचाइयों तक, गांवों की पगडंडियों से आधुनिक एक्सप्रेस-वे तक और अखाड़ों की मिट्टी से विश्व के खेल मंचों तक हरियाणा ने अपने परिश्रम, साहस और संकल्प से प्रगति के नए अध्याय लिखे हैं. प्रदेश की उपलब्धियों की नींव उन चर्चाओं, निर्णयों और कानूनों से भी पड़ी है, जिन्हें जन-प्रतिनिधियों ने विधानसभा में आकार दिया. 90 सदस्यों की विधानसभा में बढ़ोतरी की आवश्यकता: मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा अस्तित्व में आया, जिस समय विधानसभा में 54 सदस्य थे. वर्ष 1967 में विधानसभा सीटों की संख्या 81 हुई और वर्ष 1977 में बढ़कर 90 हो गई. उन्होंने कहा कि इन सीटों में आज बढ़ोतरी की आवश्यकता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हो सके और आमजन को अधिक सुविधाएं सुलभ हों. उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर 1966 को हरियाणा विधानसभा की पहली बैठक हुई थी. उस समय संसाधन सीमित थे और शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, बिजली, सड़क और प्रशासनिक व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना बड़ी चुनौती थी. उन्होंने उन सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, जिन्होंने इन परिस्थितियों में प्रदेश के भविष्य की मजबूत नींव रखने का प्रयास किया.सदन की गरिमा बनाए रखनी आवश्यक: मुख्यमंत्री ने कहा कि जवाबदेही शासन को मजबूत बनाती है. विपक्ष द्वारा उठाई गई जनहित की बात को गंभीरता से सुनना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है. इसी प्रकार आलोचना के साथ व्यावहारिक सुझाव देना भी सार्वजनिक जीवन की बड़ी सेवा है. सदन में तीखी बहस हो सकती है लेकिन भाषा की गरिमा बनी रहनी चाहिए. जनप्रतिनिधियों को तर्कों से एक-दूसरे के विचारों को चुनौती देनी चाहिए और अपने आचरण से लोकतंत्र और संविधान के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाना चाहिए. आज डिजिटल माध्यमों से नागरिक जनप्रतिनिधियों के शब्दों और व्यवहार को तुरंत देखते हैं. विशेष रूप से युवा पीढ़ी उनसे सीखती है कि सार्वजनिक जीवन में असहमति कैसे व्यक्त की जाती है. इसलिए तथ्यों की पुष्टि करना, व्यक्तिगत आक्षेप से बचना और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जिम्मेदार भाषा अपनाना आवश्यक है. चुनाव समाप्ति के बाद जनप्रतिनिधि अपने पूरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है. युवाओं के साथ संविधान संवाद करें: मुख्यमंत्री ने वर्तमान और पूर्व विधायकों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में युवाओं के साथ संविधान संवाद आयोजित करें. विद्यालयों और महाविद्यालयों में युवा संसद, संविधान की प्रस्तावना का वाचन और स्थानीय समस्याओं पर विचार-विमर्श जैसे प्रयास किए जाने चाहिए. इससे विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली और संविधान में निहित मूल्यों को समझने का अवसर मिलेगा और लोकतंत्र के प्रति उनका विश्वास बढ़ेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है. किसी क्षेत्र की आवश्यकताओं को वहां रहने वाले लोग सबसे अच्छी तरह समझते हैं, जिस कारण विकास की प्राथमिकताएं तय करते समय महिलाओं, किसानों, श्रमिकों, युवाओं, उद्यमियों और वंचित वर्गों की आवाज सुनी जानी चाहिए.2047 के विकसित भारत की तैयारी अभी: मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत में हरियाणा की भूमिका अभी से तैयार करनी होगी, जिसके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल, रोजगार, आधुनिक कृषि और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने के साथ जल संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण और संतुलित शहरी विकास पर गंभीरता से काम करना होगा. विकास का लाभ गांव और शहर दोनों को मिलना चाहिए. फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं गठन की कहानी!हरियाणा के कुरुक्षेत्र से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Liveसमान अवसर, सम्मान और भरोसा: मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी विरासत ऐसा हरियाणा होनी चाहिए, जहां सभी के लिए समान अवसर हों, प्रत्येक नागरिक को सम्मान मिले और लोकतंत्र में लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो. उन्होंने कहा कि आगामी पीढ़ियों के सवालों के जवाब कामों में दिखाई देने चाहिएं. मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से सदन की गरिमा बढ़ाए रखने, जन संवाद मजबूत करने और संवैधानिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारने का संकल्प लेने का आह्वान किया. Speaker Lok Sabha, Shri Om Birla inaugurated the ‘Janpratinidhi Sammelan’ in Panchkula today. The programme was organised by the Haryana Vidhan Sabha as part of the Samvidhan Pakhwada-2026. @NayabSainiBJP @HarvinderKalyan https://t.co/QGjvYJOzaQ #WATCH | Panchkula, Haryana: Lok Sabha Speaker Om Birla says, “On Haryana completing 60 years, its Diamond Jubilee, I extend my heartfelt congratulations and best wishes to the people of the state.. Through Samvidhan Pakhwada, the Haryana Assembly has recognised the contribution of elected representatives who, guided by the Constitution, have worked for the state's development over the past 60 years... Today, Haryana stands among the leading states in the country, whether in agriculture or on the sporting field, where its young athletes are leading India and making the Tricolour fly high across the world... I extend my heartfelt congratulations and best wishes to all elected representatives and the people of Haryana...” आज पंजाब लोकभवन, चंडीगढ़ में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से भेंट की।। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों व स्थानीय स्तर पर आवश्यक संज्ञान लिया जा रहा है। प्राप्त विश्वसनीय जानकारियों व प्राथमिक तथ्यों के अनुसार, पूरे मामले को लेकर विभागीय स्तर पर आवश्यक पड़ताल जारी है ताकि घटनाक्रम से जुड़े हर पहलू की प्रामाणिक स्थिति स्पष्ट हो सके।
मामले की पूरी पृष्ठभूमि और क्या है पूरा घटनाक्रम?
@Gulab_kataria https://t.co/viiqiX01Bc “हरियाणा की धरती हमेशा कर्म की धरती रही है।। इस धरती ने देश और दुनिया को संदेश दिया है, श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से।” - लोक सभा अध्यक्ष श्री @ombirlakota https://t.co/EG33RTSP23 "लोकतंत्र में असहमति का स्वागत किया जाना चाहिए", पंचकूला में बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 'किंग' में करीना कपूर की एंट्री?। SRK के बर्थडे पर बेबो ने दिया हिंट, गौरी खान के कमेंट ने भी बढ़ा सस्पेंस पंजाब में राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' के मुकाबले BJP का मेगा प्लान, AAP में टूट का खतरा संजय राउत का अमित शाह पर तीखा हमला, बांग्लादेशी घुसपैठ और चीन के मुद्दों को लेकर इस्तीफे की मांग।
| समाचार बिंदु | ताज़ा विवरण व स्थिति |
|---|---|
| मुख्य घटनाक्रम | "लोकतंत्र में असहमति का स्वागत किया जाना चाहिए", पंचकूल |
| संबंधित क्षेत्र / ज़िला | पंचकूला, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ |
| संबंधित संस्था / विभाग | संबंधित राज्य विभाग व स्थानीय प्रशासन |
| प्रमुख तथ्य व आंकड़े | 1 नवंबर, 6 दिसंबर |
अधिकारियों, पुलिस व जांच दल की क्या है भूमिका?
विभागीय स्तर पर प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और उच्चाधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी भेज दी गई है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित पक्षों से भी आवश्यक जानकारी व साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
'प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है। कानून और स्थापित नियमों के तहत निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।' - संबंधित प्राधिकारी
स्थानीय जनजीवन, नागरिकों व व्यवस्था पर सीधा असर
इस पूरे मामले का स्थानीय नागरिकों और संबंधित क्षेत्र के लोगों पर सीधा और व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है। जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक तंत्र ने सभी संबंधित अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और किसी भी तरह की समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि कानून व्यवस्था व जनसुविधा पूरी तरह चाक-चौबंद बनी रहे।
आगे की कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई और आगामी कदम
आगामी दिनों में इस पूरे मामले को लेकर विभागीय स्तर पर उच्चस्तरीय समीक्षा की जा सकती है, जिसके आधार पर आगे की कार्ययोजना तय होगी। दैनिक रियलिटी की विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और पाठकों तक सबसे पहले प्रामाणिक जानकारी पहुंचाती रहेगी।





