हरियाणा (दैनिक Reality विशेष ग्राउंड रिपोर्ट): हिसार: कहते हैं कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या साधन संपन्न परिवार की मोहताज नहीं होती. मजबूत इरादे और लगातार मेहनत के दम पर गांव की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं. हिसार जिले के गांव रावलवास खुर्द की 14 वर्षीय आयुषी ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इस बात को साबित कर दिया है. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली आयुषी की उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है.10 मीटर एयर पिस्टल में हासिल किया पहला स्थान: आयुषी ने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सब-यूथ विमेन व्यक्तिगत वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 375.8 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. 23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था.टीवी पर मनु भाकर को देख लिया फैसला: अपनी जीत को लेकर आयुषी ने कहा कि, मेरे खेल सफर की शुरुआत करीब चार साल पहले हुई, जब मैंने टीवी पर ओलंपियन मनु भाकर को शूटिंग करते देखा. मनु भाकर की उपलब्धियों से प्रभावित होकर मैंने भी मन में निशानेबाज बनने का फैसला लिया. मैंने परिवार के सामने अपनी इच्छा रखी और अभ्यास शुरू कर दिया. कोच संजय मलिक के मार्गदर्शन में शूटिंग की तकनीक सीखी और लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार किया. चार साल की मेहनत अब राष्ट्रीय स्वर्ण पदक के रूप में सामने आई है. किसान पिता ने बेटी के सपने को दी उड़ान: आयुषी गांव रावलवास खुर्द निवासी किसान विनोद उर्फ मोनू सिहाग की बेटी हैं. वह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा हैं. साधारण किसान परिवार से होने के बावजूद उनके पिता ने बेटी के खेल के प्रति जुनून को समझा और उसे आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया. अभ्यास के लिए पिता ने करीब दो लाख रुपये की पिस्टल दिलवाई. परिवार में आयुषी का एक छोटा भाई भी है, जो क्रिकेट खेलता है.पहले भी कई प्रतियोगिताओं में दिखा चुकी हैं दम: कोच संजय मलिक ने कहा कि, आयुषी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. आयुषी ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीतने से पहले भी कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई है. पिछले महीने खेल महाकुंभ में रजत पदक हासिल किया था. पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांचवीं रैंक और इसी साल स्कूटी गेम्स में चौथा स्थान प्राप्त किया. लगातार अच्छे प्रदर्शन से आयुषी ने निशानेबाजी में अपनी अलग पहचान बनाई है. शूटिंग अकेडमी में हुआ सम्मान: आयुषी की उपलब्धि पर हिसार की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित शूटिंग अकेडमी में उनका अभिनंदन किया गया. साथी निशानेबाजों और खेल प्रेमियों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विधायक चंद्र प्रकाश, गांव के सरपंच राजेश झाझड़िया और ग्रामीणों ने भी आयुषी व उनके परिवार को बधाई दी. आयुषी की सफलता छोटे गांवों और सीमित संसाधनों के बीच बड़े सपने देखने वाली बेटियों के लिए प्रेरणा है. मनु भाकर से प्रेरित होकर शुरू हुआ उनका सफर अब राष्ट्रीय स्वर्ण पदक तक पहुंच चुका है. ट्रेनों और रेलवे परिसर का वीडियो बनाना पड़ेगा भारी, TTE लगा सकते हैं जुर्माना टीवी पर मनु भाकर को देख जागा जुनून, किसान की बेटी आयुषी ने नेशनल शूटिंग में जीता गोल्ड, 2 लाख में पिता ने दिलाई थी पिस्टल कीनन-रूबेन मर्डर केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुख्य आरोपी की उम्रकैद की सजा को 20 साल के कारावास में बदला, दो को बरी किया IPL 2027: मिनी ऑक्शन से पहले CSK और SRH के बीच बड़ी ट्रेड डील, चार खिलाड़ियों का हुआ तबादला दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत। खेल के मैदान से आई इस शानदार खबर ने प्रदेश के खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया है।
मुकाबले का रोमांच और ऐतिहासिक जीत का सफर
मुकाबले के दौरान दोनों पक्षों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहां सूझबूझ और सटीक रणनीति के बल पर जीत दर्ज की गई। खेल जगत के दिग्गजों ने इस शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की है।
| खेल व मुकाबला बिंदु | विवरण, स्कोर व उपलब्धि |
|---|---|
| प्रतियोगिता / खेल | टीवी पर मनु भाकर को देख जागा जुनून, किसान की बेटी आयुषी ने न |
| प्रदर्शन व उपलब्धि | ऐतिहासिक जीत व उत्कृष्ट रिकॉर्ड |
| संबंधित वर्ग | हरियाणा के प्रतिभावान खिलाड़ी |
खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन, मेहनत और रिकॉर्ड
खिलाड़ी ने नियमित अभ्यास और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। खेल प्रशिक्षकों और समर्थकों ने इसे भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए एक बड़ा संकेत बताया है।
खेल प्रेमियों में उत्साह और जीत का जश्न
आगामी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ी अब आगे की तैयारियों में जुट गए हैं।
आगामी मैच, टूर्नामेंट और भविष्य की तैयारियां
क्षेत्रवासियों और खेल संगठनों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





