हरियाणा (दैनिक रियलिटी विशेष ग्राउंड रिपोर्ट): 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा देश का 17वां राज्य बना. तब हरियाणा की पहचान रेतीले और कीकर के जंगलों तक सीमित थी. बुनियादी सुविधाएं ना के बराबर थी. आज हरियाणा की पहचान समृद्ध राज्यों में होती है. भले ही हरियाणा 1 नवंबर 1966 को अस्तित्व में आया हो, लेकिन इस प्रदेश का वर्णन मनुस्मृति, महाभाष्य, बोयण वर्ण सूत्र, वशिष्ठ धर्मसूत्र, विनय पिटक और महाभारत के ग्रंथों में मिलता है. ये प्रदेश नदी-नालों, पर्वतों एवं भूखंडों के नाम तक में भारतीय संस्कृति के गहरे संबंध को प्रकट करता है. हरियाणा दो शब्दों के मेल से बना है. हरि और आना. मतलब भगवान का आना या आगमन. हरियाणा गीता की जन्मभूमि है. हरियाणा की धरा पर ही महाभारत का युद्ध लड़ा गया था. भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया था. जो आज भी लोगों को जीने की राह दिखाता है.आजादी से पहले हुई हरियाणा के गठन की मांग: वैसे तो हरियाणा की मांग आजादी से पहले से ही हो रही थी, लेकिन हरियाणा से बड़ी मांग अलग पंजाब की थी. 1930 के दशक में महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल भाषाई आधार पर राज्य बनाने पर सहमत थे, लेकिन आजादी आते-आते वो भाषाई आधार पर राज्य बनाने का विरोध करने लगे. क्योंकि भाषाई आधार पर राज्यों की मांग आजादी के वक्त अलगाव पर उतर आई थी. अलग हरियाणा के लिए जो लड़ाई लड़ी जा रही थी. वैसे तो उसमें बहुत से लोग शामिल थे, लेकिन चौधरी देवी लाल और प्रोफेसर शेर सिंह इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे. उस समय हरियाणा के ही कुछ नेता ऐसे भी थे. जो अलग हरियाणा के विरोध में थे. जिसमें राव बीरेंद्र सिंह और भगवत दयाल शर्मा भी शामिल थे. जो बाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री भी बने.जेवीपी कमेटी का गठन: आजादी के बाद जब संयुक्त पंजाब के पुनर्गठन और भारत के कई राज्यों में भाषा के आधार पर अलग प्रदेश की मांग उठी, तो एक कमेटी बनाई गई. जिसे जेवीपी कमेटी कहा गया. इस कमेटी में पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल और पट्टाभि सीतारमैया शामिल थे. इस कमेटी ने भाषा के आधार पर राज्यों के गठन की मांग को ठुकराते हुए कहा कि भाषा सिर्फ जोड़ने वाली शक्ति नहीं है. बल्कि एक दूसरे से अलग करने वाली ताकत भी है. क्योंकि अभी देश के विकास पर ध्यान देना जरूरी है. इसलिए अभी हर विघटनकारी शक्ति को हतोत्साहित करना जरूरी है. इसका असर ये हुआ कि देश की आजादी के वक्त भाषा के आधार पर किसी राज्य का गठन नहीं हुआ, लेकिन केंद्र का ये निर्णय जल्द ही टूट गया. क्योंकि 15 दिसंबर 1952 को अलग आंध्र राज्य की मांग को लेकर पोट्टि श्रीरामुलु की अनशन के दौरान मौत हो गई. जिससे अलग आंध्र की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन उग्र हो गया और सरकार को आंध्र प्रदेश बनाना पड़ा.राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन: जब भाषा के आधार पर भारत सरकार ने आंध्र प्रदेश को मंजूरी दे दी, तो बाकी राज्यों की मांग भी तेजी से उठने लगी. इसलिए केंद्र सरकार ने 19 दिसंबर 1953 को एक राज्य पुनर्गठन आयोग बनाया. जिसे फजल अली आयोग के नाम से भी जाना जाता है. इस आयोग ने सैकड़ों शहरों और कस्बों का दौरा कर हजारों लोगों से बातचीत की और 1956 में आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी, लेकिन इस आयोग ने भी अलग हरियाणा की मांग को नकार दिया और कहा कि अगर हरियाणा अलग राज्य बना तो उसके पास विकास के लिए कोई संसाधन नहीं होंगे.फिर आया सच्चर फार्मूला: राज्य पुनर्गठन आयोग ने भले ही हरियाणा की मांग ठुकरा दी थी, लेकिन आंदोलनकारी अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए थे. जिसे शांत करने के लिए संयुक्त पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री भीमसेन सच्चर ने एक फॉर्मूला दिया. इसी फॉर्मूले को सच्चर फार्मूला कहा गया. सच्चर ने अपने फॉर्मूले में हिसार, करनाल, रोहतक, नारायणगढ़, अंबाला और कांगड़ा को हिंदी भाषी क्षेत्र माना और बाकी बचे हिस्से को पंजाबी भाषी, लेकिन दोनों क्षेत्रों की जनता ने इसे स्वीकार नहीं किया.प्रताप सिंह कैरों के फैसले ने दी आंदोलन को हवा: जब भीमसेन सच्चर संयुक्त पंजाब के मुख्यमंत्री थे. उस वक्त प्रताप सिंह कैरों वहां के राजस्व मंत्री थे. उन्होंने भूमि उपयोग अधिनियम के तहत अमृतसर और गुरदासपुर के दलित परिवारों को अंबाला और कुरुक्षेत्र में बसा दिया. जिसका इन क्षेत्रों के दलितों ने भारी विरोध किया. इसके बाद अलग हरियाणा की मांग और तेज हो गई.जब विधानसभा में हरियाणवी में बोलने लगे देवी लाल: फजल अली आयोग की रिपोर्ट में हरियाणा की मांग को स्वीकार नहीं किया गया. जिसके विरोध में चौधरी देवी लाल ने संयुक्त पंजाब की विधानसभा में हरियाणवी में बोलना शुरू कर दिया. इसका वहां बैठे सदस्यों ने विरोध किया. इस पर चौधरी देवी लाल ने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता यही भाषा समझती है. जिसे आप नहीं समझते. चौधरी देवी लाल के इस भाषण का बड़ा असर हुआ.प्रताप सिंह कैरों ना होते तो पहले ही बन गया होता हरियाणा: 1956 में भीमसेन सच्चर के बाद प्रताप सिंह कैरों संयुक्त पंजाब के मुख्यमंत्री बने. प्रताप सिंह कैरों पंजाब के बंटवारे के सख्त खिलाफ थे. इसलिए जब केंद्र सरकार ने पंजाब के पुनर्गठन का प्रस्ताव दिया और कहा कि प्रदेश को हिंदी और पंजाबी भाषा के आधार पर बांटा जाए, लेकिन विधानसभा और गवर्नर एक ही रहे और भाषा के आधार पर विधायकों की अलग-अलग कमेटियां बना दी जाए. इस पर पंजाब सरकार ने कमेटियों का गठन तो कर दिया, लेकिन उनकी शक्तियां बेहद कम कर दी. इसलिए केंद्र सरकार का ये फॉर्मूला भी फेल हो गया.हरियाणा से बड़ी थी अलग पंजाब की मांग: दरअसल हरियाणा से पहले से अलग पंजाब की मांग हो रही थी. जिसका नेतृत्व करते हुए 1960 में मास्टर तारा सिंह ने 48 दिन तक अनशन किया. लेकिन उनकी मांग तब भी पूरी नहीं हुई. वहीं अलग हरियाणा की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का नेतृत्व चौधरी देवी लाल और प्रोफेसर शेर सिंह कर रहे थे. जिसकी वजह से इन नेताओं की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी, लेकिन हिंदी भाषी क्षेत्र के ही कई नेता अलग हरियाणा का विरोध भी कर रहे थे जिनमें हरद्वारी लाल, राव बीरेंद्र सिंह भगवत दयाल शर्मा शामिल थे. दरअसल ये तीनों नेता प्रताप सिंह कैरों के काफी करीबी माने जाते थे इसीलिए ये हरियाणा गठन के विरोध में थे.संत फतेह सिंह के अनशन से मिला फायदा!। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों व स्थानीय स्तर पर आवश्यक संज्ञान लिया जा रहा है। प्राप्त विश्वसनीय जानकारियों व प्राथमिक तथ्यों के अनुसार, पूरे मामले को लेकर विभागीय स्तर पर आवश्यक पड़ताल जारी है ताकि घटनाक्रम से जुड़े हर पहलू की प्रामाणिक स्थिति स्पष्ट हो सके।
मामले की पूरी पृष्ठभूमि और क्या है पूरा घटनाक्रम?
हरियाणा को देश के अपेक्षाकृत समृद्ध बड़े राज्यों में गिना जाता है. इसकी प्रमुख वजह दिल्ली-एनसीआर से निकटता, औद्योगिक निवेश, मजबूत कृषि उत्पादन, बेहतर सड़क संपर्क और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर हैं. प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी राज्य राष्ट्रीय औसत से काफी ऊपर है. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय मौजूदा कीमतों पर 3.96 लाख रुपये के आसपास अनुमानित की गई है. हरियाणा सरकार का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: हरियाणा सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, राज्य का सकल बोया गया क्षेत्र 1966-67 के लगभग 45.99 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2024-25 में करीब 66.83 लाख हेक्टेयर तक पहुंचने का अनुमान था. इसी अवधि में खाद्यान्न उत्पादन लगभग 25.92 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में करीब 225.47 लाख टन तक पहुंचा. यानी उत्पादन लगभग नौ गुना के स्तर तक बढ़ा. यह बढ़ोतरी हरियाणा के आर्थिक इतिहास की बड़ी उपलब्धियों में से एक है. आज राज्य का कृषि क्षेत्र केवल गेहूं और धान तक सीमित नहीं है. कपास, सरसों, बाजरा, गन्ना, बागवानी, सब्जियों और अन्य फसलों का भी आर्थिक महत्व है.पशुपालन और डेयरी: हरियाणा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है. दूध उत्पादन ने किसानों को कृषि के अलावा नियमित आय का एक स्रोत दिया. पशुपालन का फायदा खासकर उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है जिनकी आजीविका छोटी जोत वाली खेती पर निर्भर है. केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में दूध उत्पादन 2020-21 के लगभग 112.84 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में करीब 125.93 लाख टन हो गया. ये राज्य में डेयरी गतिविधियों के आर्थिक महत्व को दर्शाता है. हरियाणा के उद्योग: अगर कृषि हरियाणा की पुरानी आर्थिक ताकत है, तो उद्योग उसकी नई पहचान है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निकट होने का लाभ हरियाणा को लंबे समय से मिलता रहा है. बेहतर सड़क संपर्क, औद्योगिक क्षेत्रों का विकास, राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच और निवेश के अवसरों ने राज्य को विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाने में मदद की. मानेसर और बावल में ऑटोमोबाइल तथा ऑटो कंपोनेंट उद्योग का मजबूत आधार विकसित हुआ. फरीदाबाद में इंजीनियरिंग और विनिर्माण गतिविधियां हैं. पानीपत कपड़ा उद्योग, रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल गतिविधियों के लिए जाना जाता है. यमुनानगर में प्लाईवुड और कागज उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है.शिक्षा और साक्षरता: किसी राज्य के विकास का एक महत्वपूर्ण पैमाना शिक्षा है. हरियाणा की स्थापना के समय शिक्षा की पहुंच और साक्षरता आज के स्तर से काफी नीचे थी. अगले दशकों में स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों का विस्तार हुआ. लड़कियों की शिक्षा पर भी अधिक ध्यान दिया जाने लगा. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, हरियाणा की कुल साक्षरता दर 75.55 प्रतिशत थी. पुरुष साक्षरता 84.06 प्रतिशत और महिला साक्षरता 65.94 प्रतिशत थी. ये आधिकारिक जनगणना के आंकड़े हैं, वर्तमान साक्षरता दर के अनुमान नहीं.खेल खिलाड़ियों में अव्वल: हरियाणा को मेडल की खान के नाम से भी जाना जाता है. ओलंपिक खेलों में हरियाणा के मेडलों की हिस्सेदारी करीब 30 प्रतिशत है. जो कि देश के सभी राज्यों में से सबसे ज्यादा है. सुशील कुमार, बिजेंदर सिंह, गीता फोगाट, बबीता फोगाट, योगेश्वर दत्त, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, रानी रामपाल, सविता पूनिया, अंतिम पंघाल, रवि दहिया और नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ी किसी पहचान के मोहताज नहीं है. इन खिलाड़ियों ने हरियाणा की शान में चार चांद लगाए हैं.सेना में हरियाणा का योगदान: हरियाणा की सामाजिक पहचान में सेना और सैन्य सेवा का महत्वपूर्ण स्थान है. राज्य के अनेक परिवारों की पीढ़ियां सशस्त्र बलों में सेवा देती रही हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में सैन्य सेवा को सम्मानजनक करियर माना जाता है. शहीदों और पूर्व सैनिकों की मौजूदगी ने भी राज्य के सामाजिक जीवन को प्रभावित किया है. कहा जाता है कि भारतीय सेना में हर 10वां सैनिक हरियाणा से है.अंतरिक्ष में पहुंची हरियाणा की बेटी: कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय मूल की महिला बनीं. अपने अपनी जीवन में दो बार उन्होंने स्पेस मिशन की उड़ान भरी. पहली उड़ान सफल रही. लेकिन दूसरी बार स्पेस से लौटते वक्त स्पेस शटल आग में तब्दील हो गया और उसमें सवार सभी अंतरिक्ष यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 में हरियाणा के करनाल में हुआ था. कल्पना अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं.हरियाणा की जनसंख्या: हरियाणा का विकास उसकी जनसंख्या में आए बदलावों से अलग करके नहीं देखा जा सकता. 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की आबादी 2,53,51,462 थी. यह 2001 की जनगणना में दर्ज लगभग 2.11 करोड़ आबादी से करीब 19.9 प्रतिशत अधिक थी. राज्य गठन के समय से आबादी में हुई वृद्धि ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, परिवहन और पानी की मांग को बढ़ाया है.महिलाओं की स्थिति: हरियाणा के विकास की कहानी में महिलाओं की स्थिति सबसे महत्वपूर्ण सवालों में से एक है. एक ओर राज्य ने खेलों, शिक्षा और विभिन्न पेशों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ते हुए देखी है. दूसरी ओर, लिंगानुपात और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े सवाल लंबे समय तक राज्य की छवि को प्रभावित करते रहे हैं. 2011 की जनगणना में हरियाणा का कुल लिंगानुपात 1,000 पुरुषों पर 879 महिलाएं था. यह आंकड़ा दिखाता है कि महिलाओं की संख्या और सामाजिक स्थिति से जुड़ी चुनौतियां कितनी गंभीर थीं. बेटियों की शिक्षा, जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार के प्रयास और महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं ने इस विषय को सार्वजनिक विमर्श का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया.पानीपत की तीन लड़ाईयों का गवाह है हरियाणा: हरियाणा के पानीपत जिले में लड़ी गई तीन लड़ाईयां इतिहास में दर्ज हैं. पानीपत की पहली लड़ाई 21 अप्रैल, 1526 को मुगल सम्राट बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच लड़ी गई थी. इस लड़ाई में बाबर की जीत हुई थी और मुगल साम्राज्य की नींव रखी गई थी. पानीपत की दूसरी लड़ाई 5 नवंबर, 1556 को मुगल सम्राट अकबर और हेम चंद्र विक्रमादित्य के बीच लड़ी गई थी. इस लड़ाई में भी मुगल सेना की जीत हुई थी और अकबर का साम्राज्य मजबूत हुआ था. पानीपत की तीसरी लड़ाई 14 जनवरी, 1761 को अहमद शाह अब्दाली और मराठा सेनापति सदाशिव राव भाऊ के बीच लड़ी गई थी. इस लड़ाई में अफ़गानों की जीत हुई थी. इस लड़ाई के बाद ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का दबदबा हरियाणा क्षेत्र पर बढ़ गया था.आर्थिक तरक्की से समावेशी विकास तक: एक नवंबर 1966 को अस्तित्व में आए हरियाणा ने छह दशकों में अपनी आर्थिक और सामाजिक पहचान बनाने के लिए लंबा सफर तय किया है. कृषि उत्पादन में वृद्धि, डेयरी का विस्तार, औद्योगिक विकास, सेवा क्षेत्र की मजबूती, खेलों में उपलब्धियां और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जुड़ाव राज्य की बड़ी ताकतें हैं. आज हरियाणा की अर्थव्यवस्था लगभग 13.68 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है और प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से काफी ऊपर है. ये उपलब्धियां राज्य की आर्थिक क्षमता को दर्शाती हैं. लेकिन हरियाणा की अगली सफलता केवल इस बात से तय नहीं होगी कि उसकी अर्थव्यवस्था कितनी बड़ी होती है. यह इस बात से भी तय होगी कि कितने युवाओं को रोजगार मिलता है, महिलाओं को कितनी स्वतंत्रता और सुरक्षा मिलती है, किसानों की आय कितनी स्थिर होती है, भूजल कितना बचता है और नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा तथा न्याय जैसी बुनियादी सुविधाएं कितनी प्रभावी ढंग से मिलती हैं. वोट बचाओ, देश बचाओ बनाम लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान में कौन मारेगा बाजी?। हरियाणा स्थापना दिवस 2026: 60 सालों में कितना बदला हरियाणा?। फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं गठन की कहानी!। बंगाल की खाड़ी में हलचल: दर्जनभर राज्यों में मूसलाधार बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट मणिपुर में गोलीबारी, तीन की मौत, तीनों कुकी समुदाय के थे भिवानी में टीचर मनीषा की मौत मामला: CBI कोर्ट से क्लोजर रिपोर्ट खारिज, सीनियर IPS से जांच के आदेश दिवाली से पहले महंगाई का झटका, दिल्ली- कोलकाता में बढ़े कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम।
| मौसम मापदंड | ताज़ा स्थिति व आंकड़े |
|---|---|
| मुख्य मौसमी बदलाव | हरियाणा स्थापना दिवस 2026 |
| दर्ज तापमान व आंकड़े | 60 साल, 1 नवंबर, 15 दिसंबर, 19 दिसंबर |
| प्रभावित ज़िले व क्षेत्र | अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र |
| मौसम विभाग (IMD) अपडेट | याचिका / अर्जी अदालत द्वारा खारिज, ट्रायल जारी |
अधिकारियों, पुलिस व जांच दल की क्या है भूमिका?
विभागीय स्तर पर प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और उच्चाधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी भेज दी गई है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित पक्षों से भी आवश्यक जानकारी व साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
'प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है। कानून और स्थापित नियमों के तहत निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।' - संबंधित प्राधिकारी
स्थानीय जनजीवन, नागरिकों व व्यवस्था पर सीधा असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रवाह के कारण राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बदलते मौसम के अनुकूल फसलों की देखभाल करने और आम नागरिकों को स्वास्थ्य सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि कानून व्यवस्था व जनसुविधा पूरी तरह चाक-चौबंद बनी रहे।
आगे की कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई और आगामी कदम
आगामी दिनों में इस पूरे मामले को लेकर विभागीय स्तर पर उच्चस्तरीय समीक्षा की जा सकती है, जिसके आधार पर आगे की कार्ययोजना तय होगी। दैनिक रियलिटी की विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और पाठकों तक सबसे पहले प्रामाणिक जानकारी पहुंचाती रहेगी।





